May 9, 2026

सुवेंदु अधिकारी की प्राथमिकता बंगाल में हिंसा रोकना हो: मनोज झा

नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने बधाई है। इसके साथ ही, मनोज झा ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी की सबसे पहली प्राथमिकता राज्य में हिंसा के माहौल को खत्म करनी की होनी चाहिए। राजद सांसद मनोज झा ने एक समाचार एजेंसी से कहा- पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना मतगणना के दिन ही स्पष्ट हो चुका था। दिलचस्प है कि सुवेंदु अधिकारी 6 साल से भाजपा में हैं। उससे पहले वे कांग्रेस और टीएमसी में भी रहे। उनके पास काफी राजनीतिक अनुभव है। उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ उम्मीद है कि पहली प्राथमिकता राज्य में हिंसा की घटनाओं को रोकना होनी चाहिए। मनोज झा ने कहा कि बीते दिन सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या कर दी गई थी। हमने ऐसी घटनाओं से जुड़ी आधे दर्जन से ज्यादा हत्याएं भी देखी हैं। शुक्रवार को भी, तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को सिर में जानलेवा चोट लगी थी। मेरा मानना है कि प्राथमिकता हिंसा के माहौल को खत्म करना होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *