May 9, 2026

नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों की पहली रिहर्सल आयोजित

नूरपुर, स्थानीय नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत 17 मई को होने वाले मतदान के दृष्टिगत स्थानीय नगर परिषद हॉल में नगर परिषद के 9 वार्डों हेतु नियुक्त सभी पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों के लिए प्रथम चुनावी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर संजीव शर्मा द्वारा मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मतदान सामग्री के उपयोग, मतदाता पहचान, मॉक पोल तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही मतदान दलों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान संपन्न करवाने हेतु आवश्यक सावधानियों से भी अवगत करवाया गया।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू एवं सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि चुनाव कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ संपन्न हो सके। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों के लिए अगला प्रशिक्षण 12 मई को आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *