पद्धर — मैगल के पास सड़क धंसने से यातायात प्रभावित, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील
पधर, 01 मई — उपमंडल पधर के अंतर्गत मैगल के समीप सड़क निर्माण कार्य के दौरान सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से यातायात प्रभावित हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि सड़क को दुरुस्त करने में अधिक समय लग सकता है।
उन्होंने जोगिंदर नगर से मंडी की ओर आने-जाने वाले राहगीरों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले ही वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि यात्री झटिंगरी-कटिंढी मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पधर से वाया डायनापार्क कटिंढी, साहल से कटिंढी तथा दरंग से कटिंढी मार्ग भी वैकल्पिक रूप से अपनाए जा सकते हैं।
एसडीएम ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाएं।
