April 24, 2026

नगर परिषद बिलासपुर के सामान्य निर्वाचन, 2026 के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित

बिलासपुर, राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के जारी निर्देशों के अनुपालन में नगर परिषद बिलासपुर के सामान्य निर्वाचन, 2026 के दृष्टिगत विभिन्न वार्डों के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित कर दिए गए हैं।

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बिलासपुर सदर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वार्ड एक निहाल के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कन्या) बिलासपुर, वार्ड दो स्टेडियम के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) बिलासपुर, वार्ड तीन रौड़ा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ा तथा वार्ड चार गुरुद्वारा के लिए एम.सी. रेस्ट हाउस बिलासपुर को मतदान केंद्र बनाया गया है।

इसी तरह जहां वार्ड पांच मुख्य बाजार के लिए किसान भवन बिलासपुर, वार्ड छह कोसरियां के लिए डिग्री कॉलेज बिलासपुर, वार्ड सात चंगर के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला चंगर तथा वार्ड आठ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला डियारा को मतदान केंद्र अधिसूचित किया गया है तो वहीं वार्ड नौ टाउन हॉल के लिए नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर, वार्ड दस धोलरा के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय डियारा तथा वार्ड ग्यारह लखनपुर के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला लखनपुर को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है।

इसके अतिरिक्त नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर के कम्युनिटी हाॅल को मतगणना केंद्र जबकि नगर परिषद के रैहन बसेरा के कमरा नम्बर-एक को स्ट्रांग रूम अधिसूचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *