April 22, 2026

मरीजों की सुविधा सर्वोपरि, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं” – डीसी अनुपमा अंजली

उपायुक्त अनुपमा अंजली (IAS) ने आज नागरिक अस्पताल नारनौल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। डीसी ने दवा वितरण काउंटर, ट्रॉमा सेंटर और विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और वहां मौजूद नागरिकों से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया
दवाओं की उपलब्धता: डीसी ने निर्देश दिए कि अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रहे और मरीजों को सभी जरूरी दवाएं परिसर के अंदर ही मिलें। आयुष्मान भारत: योजना काउंटर और सहायता केंद्र का अवलोकन कर लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की।कड़ा रुख: स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के आदेश।
मरीजों से इलाज और व्यवहार के बारे में जानकारी ली।
प्रशासन हर नागरिक को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए संकल्पबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *