February 11, 2026

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर किन्नौर जिला के पंचायत भवन कोठी में कार्यक्रम आयोजित

रिकांगपिओ ] उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक ने आज बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कल्पा विकास खंड की कोठी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और नवजात बालिकाओं को उपहार एवं बधाई पत्र भेंट किए।

एस.डी.एम कल्पा ने इस अवसर पर बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के अधिकार, समानता, सम्मान, शालापूर्व शिक्षा एवं सशक्तिकरण पर बल दिया जा रहा है ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवतियां विज्ञान, खेल-कूद, प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा क्षेत्र एवं राजनीति में नाम रोशन कर रही हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा सुभद्रा देवी ने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर पर्यवेक्षक वृत रिकांग पिओ सरिता कुमारी व कृष्ण मणि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व स्थानीय महिला मंडल की सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *