January 25, 2026

कंबोपुरा में 70 लाख के विकास कार्यों का शिलान्याससामूहिक कार्यों में जनभागेदारी बढ़ाएं- कल्याण

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज गांव कंबोपुरा में करीब 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने गांव के कम्युनिटी सेंटर के सुचारू संचालन के लिए ग्रामीणों से सुझाव लिए और एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने सामूहिक विकास कार्यों में जनभागेदारी बढ़ाने की अपील की।
श्री कल्याण में कंबोपुरा में आज 7.73 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 680 फुट लंबे रास्ते, 29.24 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र, 14.42 लाख से बनने वाली गलियों और 17.72 लाख से बनने वाले रास्ते का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने कम्युनिटी सेंटर में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें सामुदायिक केंद्र को सुचारू ढंग से चलाने के लिए लोगों से सुझाव लिए। अंतत: कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। श्री कल्याण ने कहा कि इस कमेटी में नगर निगम अधिकारी के अलावा गांव के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाए। फरवरी अंत तक कम्युनिटी सेंटर का संचालन मौजूदा ठेकेदार के पास ही रहने का निर्णय भी लिया गया। श्री कल्याण ने कहा कि कमेटी बनने के बाद वही इसके रखरखाव, बुकिंग आदि कार्यों को देखेगी।
श्री कल्याण ने कहा कि सामूहिक कार्यों में जन भागीदारी आवश्यक हैे स्वच्छता मुहिम में भी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। सरकार का पैसा जनता का है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई से गांव का सम्मान भी बढ़ता है। श्री कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने के लिए वे रोजाना 18 घंटे से अधिक काम करते हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *