December 24, 2025

नंगल में अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया जाएगा: डा. सुभाष

शिवांकुर शर्मा,नंगल
भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जन्मतिथि चार जनवरी को नंगल में भव्य रूप से मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम शिवालिक क्लब स्टाफ क्लब नंगल में आयोजित होगा, जिसे लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नंगल पहुंचे पंजाब भाजपा के उप प्रधान डा. सुभाष शर्मा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई का जीवन राष्ट्रसेवा, ईमानदारी व दूरदर्शी सोच का प्रतीक रहा है। उनकी नीतियों ने देश को विकास की नई दिशा दी। उन्हीं विचारों को आगे बढ़ाते हुए भाजपा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जा रही है।
डा. सुभाष शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वह अटल बिहारी वाजपेई के विचारों व नीतियों पर प्रकाश डालेंगे व भाजपा वर्कर्स को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर डा. परमिंदर शर्मा, जितेंद्र सिंह अठवाल, हरमंजीत सिंह प्रिंस, अनिल शर्मा, मोहित शर्मा, मुकेश सहोड़, दिनेश जोशी व करण मैहण भी उपस्थित रहे। सभी ने बताया कि इस आयोजन को लेकर पार्टी वर्कर्स में खासा उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *