February 26, 2026

अंब उपमंडल के धुसाड़ा में हुआ किक्रेट टूर्नामेंट का आगाज

ऊना/सुखविंदर/24 जून :- अंब उपमंडल के धुसाड़ा गांव में ओंकार मैमोरियल किक्रेट लीग टूर्नामेंट करवाया जा रहा है जिसमें कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25,500 रूपए से नवाजा जाएगा और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15,500 रूपए से नवाजा जाएगा। मैन ऑफ द सीरीज 2100 रूपए, बेस्ट बैट्स मैन 1100 रूपए और बेस्ट बालर को 1100 रूपए ईनाम के रूप में दिए जायेंगे। इस किकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस ऊना राघव राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर मैच का शुभारंभ करवाया। जिसका अतिथि ने और ग्रामीणों ने खूब लुत्फ उठाया। राघव राणा ने बताया कि सभी को भाईचारे के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी समय लगे तो खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। इससे शरीर तंदरुस्त रहता है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में हर खिलाड़ी के अंदर सिर्फ और सिर्फ खेल की भावना होनी चाहिए क्योंकि हार और जीत तो एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि आज खेल से मनुष्य के शारीरिक और मानसिक विकास का होना संभव है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग खेलों के प्रति अपनी रूचि बढ़ाएं और नशे जैसी कुरोतियों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग नशे जैसी कुरीतियों में पड़कर अपने जीवन को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि हर पंचायत स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए जिससे युवा वर्ग नशे जैसी कुरीतियों से दूर रह सकें। इस दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राघव राणा ने कमेटी को बेहतर आयोजन के लिए अपनी ओर से 11,000 रूपए की सहयोग राशि दी। इस मौके पर कमेटी मेंबर आकाश लट्ठ, राहुल लट्ठ, अरूण लट्ठ, आयुश शर्मा, अभिनव शर्मा, आशीष शर्मा, तनीष लट्ठ, सुनील लट्ठ, साहिल लट्ठ, अरूष लट्ठ, नीरज धीमान, शुकलंभर शर्मा रवि, वैभव लट्ठ, कृष्ण लट्ठ, देवदत लट्ठ और रवि दत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *