February 26, 2026

पांच साल के रोहान ने पेश की मिसाल

ऊना/सुखविंदर/,24 जून:- ख्वाहिशें क्यों न छोटी हो, मगर इसे पूरा करने के लिए दिल जिद्दी होना चाहिए। ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर चौंक के रोहान ने जिसकी उम्र लगभग 5 साल है। रोहान ने पिछले 2 साल में लगभग 2 किलो पालिथीन इकठ्ठा कर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया है। यहां पर देश भर में पालिथीन हटाओ देश बचाओ का नारा दिया जा रहा है। सरकार ने पर्यावरण को बचाने के लिए नई नई योजनाएं चलाई हुई हैं वहीं पर जिला ऊना के नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बच्चे ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो लोगों को दांते चले अंगुली दबाने को मजबूर कर रहा है। रोहान ने यह बात अपने बड़े भाई से सुन रखी थी कि पालिथीन का उपयोग हमारे लिए घातक सिद्ध होगा। रोहान के भाई ने बताया कि कुरकुरे, चिप्स वाले पैकेट इकट्ठा करके रखने चाहिए, क्योंकि इस पालिथीन से हमारा पर्यावरण ही नहीं बल्कि हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है और रोहान हमारे द्वारा इन पालिथीन को खेतों में फेंकने से यह गलते भी नहीं है। इन्हें जलाने से हानिकारक गैस निकलती है जिसके कारण वायु प्रदूषण होता है। इन पालिथीन पर मीठा और नमकीन लगा होने के कारण पशु इन्हें खा लेते हैं और कभी कभार तो इन पशुओं की मौत हो जाती है और हमें पाप लगता है। यही बात बच्चे के दिमाग में घर कर गई और उसने कुरकुरे, चिप्स, टाफी व ठंडे की छोटी छोटी बोतलें जिन्हें वह अपने खाने में यूज करता था, उन सभी को धीरे धीरे इकट्ठा करना शुरू कर दिया। 2 साल के बाद लगभग 2 किलो के आसपास पालिथीन इकठ्ठा हो गया और उसने यह पालिथीन नगर पंचायत दौलतपुर के कर्मचारियों को दे दिया। जब ऊना से कचरा प्रबंधक मनीष ने रोहान से पूछा तो बच्चे ने बताया कि मेरे द्वारा खाए गए सामग्री के खाली पालिथीन मैंने खुद इकट्ठे किए हैं जो आपको दे रहा हूं ताकि हमारे देश में प्रदूषण न फैले। तब नगर पंचायत ने इस छोटे बच्चे के इस कार्य को देखते हुए मीडिया से रूबरू कराया और सभी को इस बच्चे द्वारा की गई छोटी सी कोशिश लोगों तक पहुंचाने के लिए एक संदेश बन गई।इस मौके पर ऊना से कचरा प्रबंधक मनीष से बात हुई तो उन्होंने इस छोटे से बच्चे की सराहना करते हुए कहा कि अगर हम इस बच्चे से सीख लें तो हम अपने आप को नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष को पालिथीन मुक्त बना सकते हैं और साथ ही अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *