December 26, 2025

बीबीएमबी ने नंगल डैम पर लगा दिया ताला

पानी विवाद के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे नंगल डैम

नंगल: भाखड़ा डैम से हरियाणा को 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के आदेश के बाद जमकर विवाद देखने को मिल रहा है।

विवाद को बढ़ता देख भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) ने डैम पर ताला लगा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने राज्य के जल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए आज एक बड़ा कदम उठाया।

इस बीच नंगल डैम पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारे पास अतिरिक्त पानी नहीं है। हरियाणा हमसे कोई उम्मीद न करे। पंजाब का पानी पंजाबियों के लिए है इसे किसी और को नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर ऑल पार्टी मीटिंग या विधानसभा सेशन बुलाएंगे। इस बारे शाम तक फैसला ले लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा व राजस्थान में भाजपा की सरकारें हैं। दोनों ने कल रात जो किया है उसे हम गुंडागर्दी कहेंगे। कल दोनों ने मिलकर वोट डाल दी। मैच्योरिटी में तय हो गया कि हरियाणा को पानी दे दो। पंजाब ने साइन नहीं किए। पंजाब का बीबीएमबी में 60 प्रतिशत हिस्सा है।
कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस खुद नंगल डैम पर पहुंचकर, वहां प्रदर्शन कर रहे वर्कर्स के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का निर्णय पूरी तरह से पंजाब के हित में है और किसी भी हाल में हरियाणा की ओर अतिरिक्त पानी भेजने का सवाल ही नहीं उठता।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा पहले ही पंजाब पानी की भारी कमी से जूझ रहा है, तो हम कैसे दूसरों को अपना हिस्सा दे सकते हैं? पंजाब का हक पंजाब को मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरजोत सिंह बैंस ने यह भी बताया कि नंगल क्षेत्र के अनेक गांव आज भी पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। बता दें कि गलत रात्रि से ही नंगल डैम पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *