नगर कौंसिल श्री आनंदपुर साहिब द्वारा डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया को विशेष रूप से सम्मानित किया गया
राज घई, श्री आनंदपुर साहिब: आईएएस अधिकारी श्री वरजीत वालिया ने आज डिप्टी कमिश्नर रूपनगर का पदभार संभालने के बाद तख्त श्री केशगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेका। जहां श्री वालिया ने समस्त लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री वरजीत वालिया को नगर कौंसिल श्री आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष हरजीत सिंह जीता द्वारा विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। श्री वरजीत वालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जो जंग शुरू की है, उसे जमीनी स्तर तक ले जाकर और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम विकास की गति को और तेज करेंगे तथा इस क्षेत्र में विकास के लिए जो भी परियोजनाएं लाने योग्य होंगी, उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ श्री आनंदपुर साहिब के उपमंडल मजिस्ट्रेट जसप्रीत सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, प्रो. रविंदर सिंह रेखी, तजिंदर सिंह, गुरवीर सिंह वालिया आदि उपस्थित थे।
