March 21, 2026

मुख्यमंत्री ने आई.बी. नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक आई.बी. नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। किन्नौर जिला से सम्बंधित आई.बी. नेगी का आज शिमला में निधन हुआ। वह 93 वर्ष के थे।
मुख्यमंी ने कहा कि आई.बी. नेगी ने पुलिस में विभिन्न पदों पर बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि वह एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी थे और पुलिस विभाग उनकी अतुलनीय सेवाओं को सदैव याद रखेगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *