January 26, 2026

रिश्वत लेने वाले सरकारी अधिकारियों के प्रति सजग हों संस्था के प्रतिनिधि: सुरेंद्र कुमार

मंडी अजय सूर्या : सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के आरटीआई नेशनल एक्टिव ऑफिसर सुरेंद्र कुमार ने अपने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी सरकारी अधिकारी रिश्वत लेते हैं, उनके खिलाफ सजग रह कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह निर्देश भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और सरकारी अधिकारियों को जवाबदेह बनाने के लिए दिए गए हैं।
सुरेंद्र कुमार ने संपर्क जानकारी भी साझा करते हुए कहा है कि उनके दूरभाष नंबर 8219192122 पर भ्रष्टाचार से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सांझा की जा सकती है या इस बारे अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *