September 8, 2024

पढ़ो आगे बढ़ो ओर गुरुजनों एबम माता पिता का करें पूरा सम्मान, देबेन्द्र भुटटो

बंगाणा, उपमण्डल बंगाणा मुख्यालय पर राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के सम्माननीय बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बही स्कूल पहुंचने पर मुख्यतिथि देवेंद्र कुमार भुटटो का भव्य स्वागत भी किया गया। और मंच से मुख्यतिथि देवेंद्र कुमार भुटटो को समानित भी किया गया। स्कूली छात्रों द्वारा संस्कृत्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नाटी एबम देश भक्ति गानों ने खूब बाहबही लूटी। मुख्यतिथि देबेन्द्र कुमार भुटटो ने मेधाबी छात्रों को ईनाम भी बांटे।ओर ज्यादा मेनहत करने का आवाहन भी किया। स्कूल प्रिंसिपल द्वारा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पड़ी गयी। ओर स्कूल की कुछ मांगे मुख्यतिथि के समक्ष रखीं गयी।बही मुख्यतिथि देबेन्द्र कुमार भुटटो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की राजधानी बंगाणा है। और बंगाणा स्कूल कुटलैहड़ की राजधानी का स्कूल है। बंगाणा स्कूल को मॉडल स्कूल बनाना मेरी प्राथमिकता में शुमार है। और बंगाणा स्कूल की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। और बंगाणा स्कूल में स्टाफ शौचालय खेल मैदान भी बनाया जाएगा। और अधूरा पड़ा साइंस ब्लॉक को भी जल्द से जल्द बनाकर स्कूल को समर्पित होगा। भुटटो ने कहा कि हर समस्या का समाधान मेरी प्राथमिकता है। लेकिन बंगाणा स्कूल का एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड कुटलैहड़ ही नहीं बल्कि राज्य में प्रथम स्थान पर हो। ओर बंगाणा स्कूल हमारा ओर कुटलैहड़ की जनता का नाम रोशन करें। भुटटो ने कहा कि किसी भी अध्यापक का अदला बदली का कार्यक्रम हमने खत्म कर दिया है। हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ को शिक्षा का मॉडल बनाना है। भुटटो ने कहा कि हमने कुटलैहड़ के एक दर्जन सरकारी स्कूलों के कार्यक्रम किये है। और उनकी हर समस्याओं को सुना ओर देखा है। हमारा प्रयास रहेगा। कि बहुत जल्दी स्कूलो की समस्याओं को खत्म करके केवल शिक्षा समाज को बेहतर बनाने के लिए बल दिया जाए। भुटटो ने कहा कि छात्र पढ़े और आगे बढ़ें। एबम गुरुजनों ओर माता पिता बुजुर्गों का सम्मान करें। जो हमारे संस्कार बताते है। उन्होंने कहा कि हम भी छात्र पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी रुचि बढ़ाये। ओर बहुत जल्दी हम कुटलैहड़ के युबाओ को उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच प्रदान करने बाले है। ताकि युबा वर्ग अपनी खेल प्रतिभा को निखार कर बेहतर जीवन बना सके। बही मुख्यतिथि महोदय ने स्कूल कार्यक्रम के लिए 51 सौ रुपये एबम संस्कृत कार्यक्रम के लिए अलग से 21 सौ की धनराशि प्रदान की। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान बीडीओ बंगाणा प्रकाश चंद तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा युबा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर जिला पार्षद सत्या देवी प्रदेश प्रवक्ता डॉ बिजय डोगरा राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजक सुरेंद्र ठाकुर चमन लाल फोरमैन किशोरी लाल हटली संजीव मिंटू स्कूल प्रिंसीपल सुरेश शर्मा प्रवक्ता राजेश राजू नरेंद्र धीमान विबेक शर्मा धुंधला के हिंदी प्रबक्ता डॉ तरसेम सिंह कोट हाई स्कूल के हैडमास्टर सुरेश भारती के अलाबा अन्य स्कूलो के प्रिंसिपल स्टाफ छात्र एबम बड़ी संख्या में अभिभाबक मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *