December 21, 2025

त्रिलोकपुर प्राचीन शिव मंदिर मेंधूमधाम से मनाई जा रही है महाशिवरात्रि

अनंत ज्ञान कोटला (शिबू ठाकुर): उपतहसील कोटला के अंतर्गत आने वाले त्रिलोकपुर शिव मंदिर को फूलों और भव्य तरीके से सजाया गया है। लोग सुबह से ही भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। त्रिलोकपुर प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालु फल, फूल, बेलपत्र दूध और पंचामृत से रुद्राभिषेक करने पहुंचे।शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। वैसे तो हर रोज भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है लेकिन आज का विशेष महत्व होता है, कहा जाता है कि आज महादेव और मां पार्वती शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। आज भोलेनाथ शीघ्र भक्तों प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।
त्रिलोकपुर शिव मंदिर के पंडित राजेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि शिव पुराण में बताया गया है कि शिवरात्रि व्रत का पालन करने से भोग और मोक्ष दोनों प्राप्त होते हैं। ब्रह्मा, विष्णु और पार्वती के पूछने पर भगवान शिव ने बताया था कि शिवरात्रि का व्रत करने से व्यक्ति को महान पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि वैसे तो महादेव जल के एक लोटे से प्रसन्न हो जाते हैं लेकिन बेलपत्र, बेर, फल, फूल से पूजा अर्चना की मान्यता हैं। शिवरात्रि के दिन की गई पूजा और अर्चना से महादेव जल्द प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *