बार एसोसिएशन सराज व गोहर के वकील हड़ताल पर
गोहर, अजय सूर्या: वकील प्रस्तावित एडवोकेट एमेंडमेंट बिल के विरोध में बार एसोसिएशन सराज व गोहर के वकील आज हड़ताल पर रहे। बार एसोसिएशन गोहर के अध्यक्ष नवनीत अध्यक्षता में हुई आपात वर्चुअल बैठक में नये प्रस्तावों को वकीलों की स्वतंत्रता का हनन बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल उनकी पेशेवर स्वतंत्रता को कम करेगा और उन्हें अपने मुवक्किलों के हितों की रक्षा करने से रोकेगा। यह बिल बार काउंसिल ऑफ इंडिया की शक्तियों को कम करेगा और सरकार को अधिक शक्तियां प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह बिल उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार को अधिक शक्तियां प्रदान करेगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमसिंह ठाकुर ने यह बिल उनकी पेशेवर गरिमा पर हमला करता है और उन्हें अपने पेशे को करने से रोकता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर थुनाग में भी एक दिन की हड़ताल रही।
