March 11, 2026

पंजाब में कई जगह लगाए गए खालिस्तानी पोस्टर

आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को दी धमकी

जालंधर: पंजाब के नकोदर में कई जगह पर खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। सामने आया है कि प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं। आतंकी पन्नू ने इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है और इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है।

वीडियो में आतंकी पन्नू कह रहा है कि जालंधर के नकोदर कस्बे में 4 जगहों पर खालिस्तानी पोस्टर लगाए गए हैं। 2019 में एसएफजे पर प्रतिबंध लगने के बाद भड़के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की गतिविधियों से जुड़े कई लोग पुलिस की हिरासत में हैं। आतंकी पन्नू की तरफ से जारी वीडियो में दावा किया गया है कि उसके गुर्गों ने 4 जगह पोस्टरों को लगाया हैं। वीडियो में पन्नू ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिल रहे थे, इसी समय के बीच पंजाब में ये खालिस्तानी पोस्टर लगाए गए हैं। इसी के साथ आतंकी पन्नू ने अपनी इस वीडियो में सीएम भगवंत मान को भी धमकी दी है। वीडियो में आतंकी पन्नू ने कहा कि उनके राजनीतिक सफर के खत्म होने की शुरुआत गांव सतोज से शुरू हो चुकी है। उन्हें पूर्व सीएम बेअंत सिंह को याद करना चाहिए। जो लोग खालिस्तान के पोस्टर लगा सकते हैं, वे हथियार भी उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *