ऊना ब्लड सर्विस संस्था सम्मानित
अजय कुमार,ऊना, ऊना ब्लड सर्विस संस्था को रक्तदान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के लिए ब्लड डोनर डे पर सीएमओ ऊना द्वारा सम्मानित किया गया। टीम ऊना ब्लड सर्विस संस्था जो की पिछले 9 वर्षो से इंडिया लेवल पर रक्तदान महादान जैसे अनेक कार्य में अपना सहयोग दे रही है, आज ब्लड डोनर डे पर टीम को बेहतरीन कार्यों के लिए सीएमओ ऊना द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सम्मानित किया गया। ऊना ब्लड सर्विस संस्था जरूरतमंद मरीजों को रक्त, जरूरतमंद लड़कियों की शादी में राशन सामग्री, मरीजों का इलाज, बच्चों की पढ़ाई और फीस का खर्चा, लाबारिस लोगों को उनके घर तक पहुंचाना इत्यादि काम इस संस्था द्वारा किया जाते हैं।
टीम ऊना ब्लड सर्विस एनजीओ को प्रशासन और अन्य बहुत सी संस्थाओं द्वारा बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है।इसी बीच ऊना ब्लड सर्विस एनजीओ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जा चुका है जो की 23 मार्च 2021 को रक्तदान महादान कार्य में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। अलग अलग जगहों पर अलग अलग संस्थाओं के साथ मिलकर 1500 स्थानों में रक्तदान कैंप लगाए गए थे जिसने एक दिन में कुल 90000 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ था।टीम को हिमाचल के गवर्नर द्वारा धर्मशाला में सम्मानित भी किया गया था।
टीम के संस्थापक लवीश कपिला ने बताया कि ऊना ब्लड सर्विस संस्था पिछले 9 वर्षो से जरूरतमंदों की सेवा में लगी है।
लवीश कपिला ने जानकारी देते हुए कहा कि टीम द्वारा हर 4 महीने बाद रक्तदान शिविर लगाए जाते है। हर शिविर में 150 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित किए जाते है। इसके अलावा ऊना, होशियारपुर, चंडीगढ़, पीजीआई, लुधियाना, जालंधर, दिल्ली में जरूरतमंद मरीजों को रोजाना 20से 25 यूनिट ब्लड और प्लेटलेट्स मुहैया करवाती है। टीम के सभी मेंबर्स दिन रात सेवा में लगे रहते है। टीम के पास अगर आधी रात को भी कोई एक्सीडेंट या डिलीवरी केस आता है तो टीम के मेंबर्स तुरंत हॉस्पिटल जाकर सेवा में जुट जाते है।लवीश कपिला ने बताया जब तक सांसें चलती रहेंगी सेवा का दस्तूर ऐसे ही जारी रहेगा। उन्होंने कहा आज अगर ऊना ब्लड सर्विस संस्था बुलंदियों को छू रही है तो यह सब हमारे साथियों की देन है।
