नशीले पदार्थ जलाते समय भड़की आग में डीएसपी और एसपी बुरी तरह झुलसे
लुधियाना: लुधियाना के खन्ना शहर में गत दोपहर बाईपास पर स्थित खन्ना पेपर में नशीले पदार्थ जलाते समय आग लग गई। इस दौरान नशे की खेप जलाने पहुंचे एसपी (स्थानीय) तरुण रतन और डीएसपी (डी) सुख अमृत सिंह भी झुलस गए।डीएसपी का हाथ 20 प्रतिशत तक झुलसा गया था जिन्हें अस्पताल में फर्स्ट एड देकर शाम सात बजे छुट्टी दे दी गई। एसपी तरुण रतन 50 प्रतिशत झुलसे हैं, जिनका अभी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद घायल पुलिस अधिकारियों का हालचाल जानने के लिए लुधियाना रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आइजीपी) धनप्रीत कौर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी और खन्ना के कई पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे थे।
