गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक के दस वी .एड ट्रेनियों ने एक महीने का प्रशिक्षण कार्य पूरा किया
संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक,
ऊना जिला के गगरेट उपमंडल के तहत डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक के दस ट्रेनी टीचर्स ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक से अपना एक महीने का प्रशिक्षण कार्य पूरा किया। आज अन्तिम दिन मीडिया से रूबरू हो कर इन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के दौरान इन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या मैडम सनम व विद्यालय स्टाफ के सहयोग से मैनेजमेंट स्ट्रक्चर, स्कूल आर्गेनाइजेशन, स्कूल रिकॉर्ड के बारे पूरी जानकारी हासिल की और विद्यालय के समस्त कार्यों का रिकॉर्ड तैयार किया। इस मौके पर सभी प्रशिक्षु अध्यापकों ने प्रधानाचार्या व स्टाफ का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रशिक्षु अध्यापकों में रीतिका गौतम, मोनू बाला, गुलशन बेगम, साक्षी, अनुपमा, आशिमा, जाह्नवी, रंजीत, दीपिका, दीपाली व प्रोफेसर मिश्रा उपस्थित रहे।
