February 16, 2026

एनएसएस घनारी स्कूल में चलाया बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक
क्षेत्र के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी में एनएसएस स्वयंसेवियों ने रेगुलर एक्टिविटी की अंतर्गत पांच दिवसीय बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने पोस्टर मेकिंग,भाषण प्रतियोगिता,रैली इत्यादि के माध्यम से बाल श्रम पर करारी चोट की। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अरुणा राणा एवम सतीश के.कालिया ने बताया कि जिला उपशिक्षा निदेशक एवम प्रधानाचार्य ललित मोहन के दिशानिर्देशनुसार स्कूल में बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि अपने गांव एवम गली। मोहल्ले में उन्हें कोई बच्चा स्कूल जाने की जगह मजदूरी करने को मजबूर दिखता है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि ऊक्त बच्चे के अधिकारों का हनन न हो और ऊक्त बच्चा स्कूल में पढ़ाई कर सके औरअपने पैरों पर खड़ा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *