February 19, 2026

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के खिलाफ संसद में महाभियोग पारित

सियोल: दक्षिण कोरिया की संसद ने राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ महाभियोग लाने के लिए मतदान किया है। संसद में उनके खिलाफ 204 वोट पड़े। वहीं, उनके समर्थन में सिर्फ 85 वोट डाले गए। संविधान के तहत प्रधान मंत्री हान डक-सू कार्यवाहक राष्ट्रपति बन गए। बतौर राष्ट्रपति यून सुक योल की शक्तियां तत्काल रूप से निलंबित कर दी गई है।

बता दें कि हाल ही में राष्ट्रपति योल ने देश में मार्शल लॉ लगाने का फैसला किया था। हालांकि, जनता के विरोध और विपक्षी पार्टियों द्वारा बनाए गए दबाव की वजह से राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ वापस का फैसला वापस ले लिया था। करीब छह घंटे तक देश में मार्शल लॉ लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *