December 23, 2025

विशेष प्रचार अभियान 16 दिसम्बर से

मंडी 14 दिसम्बर। मंडी जिला में राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ-साथ राज्य सरकार की अन्य जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के माध्यम से 16 दिसम्बर से चार दिवसीय विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत विभाग से संबद्ध नाट्य दल गीत संगीत, नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी व उनका लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। अभियान के तहत विशेषकर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के वर्गों के लाभ के लिए चलाई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विशेष प्रचार अभियान के तहत 16 दिसम्बर को दं्रग विधानसभा क्षेत्र के गांव झीड़ी व नगरोटा में सुबह 10.30 बजे तथा सनवार व कुन्नू गांव में दोपहर बाद 2.30 बजे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे जबकि 17 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे खिणी व रोपा तथा दोपहर बाद 2.30 बजे टकोली व काला अम्ब गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव तुलाह में 18 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे तथा दोपहर बाद 2.30 बजे उटपुर जबकि 19 दिसम्बर को निका ठाणा में सुबह के समय तथा धनयातर में दोपहर बाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दु्रब्बल में 16 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे तथा 2.30 बजे अरठी में जबकि 17 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे धर्मपुर क्षेत्र के पुतली फालड में दोहपर बाद 2.30 बजे लंगेहड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *