December 22, 2025

पंजाब के 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

लुधियाना: हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में हिमपात के बाद पंजाब में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। पठानकोट व फरीदकोट मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 1.2 और फरीदकोट में 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, रूपनगर और मोहाली में शीतलहर का येलो अलर्ट है, लेकिन अभी वर्षा की कोई संभावना नहीं है। पिछले चार वर्षों के दौरान पहली बार दस दिसंबर को रात का तापमान इतना कम रहा। जबकि पिछले वर्ष न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री, वर्ष 2022 में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व वर्ष 2021 में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 दिसंबर तक शहर शीतलहर की चपेट में रहेगा। जिससे कड़ाके की ठंड का सामना लोगों को करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *