March 12, 2026

आनी के श्वाड-निग़ान सड़क मार्ग पर बस दुर्घटना

राहत एवं बचाव कार्य जारी – उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि करसोग से आनी जा रही एक निजी बस, 10 दिसंबर 2024 को प्रातः: 11. 30 बजे आनी के श्वाड-निग़ान सड़क मार्ग पर शकैलड़ नामक स्थान के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 25 से 30 लोग सवार थे।उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही आनी प्रशासन मौके पर तुरंत रवाना हुआ। फिलहाल अभी तक मिली सूचना के अनुसार चालक की मौत हुई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस प्रशासन व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अन्य घायलों को आनी अस्पताल लाया गया। कुछ गंभीर रूप से घायलों को रामपुर और शिमला रेफर किया जा रहा है। घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत और मृतक के परिवार को 25000 की फौरी राहत प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *