February 19, 2026

जानलेवा हमले के बाद भी सुखबीर बादल जारी रखेंगे ‘सेवा’

अमृतसर: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में हुई घटना के बाद भी सुखबीर बादल की सजा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुखबीर बादल आज गुरुवार को श्री केशगढ़ साहिब पहुंचे हैं जहां वे दो दिन तक सेवादार की भूमिका निभाएंगे। शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमले के बाद गोल्डन टेंपर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि हमले के बाद भी सुखबीर बादल अपनी सेवा जारी रखेंगे। उन्होंने सुखबीर बादल पर हुए इस हमले के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान से कड़े सवाल किए है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए दलजीत चीमा ने कहा कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।

उन्होंने कहा कि सेवक यहां सेवा कर रहे थे। अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल गुरु रामदास द्वार पर चौकीदार बनकर बैठे थे। उनकी तरफ गोली चलाई गई। मैं गुरु नानक का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने अपने सेवक को बचाया। यह बहुत बड़ी घटना है, पंजाब को किस युग में धकेला जा रहा है? मैं पंजाब के सीएम से पूछना चाहता हूं कि आप पंजाब को कहां ले जाना चाहते हैं? हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। मैं यहां के सुरक्षाकर्मियों का भी धन्यवाद करता हूं। अगर उन्होंने तुरंत कार्रवाई नहीं की होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। हम अपनी सेवा जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *