January 27, 2026

पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश नाकाम: भगवंत मान

सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की मुख्यमंत्री ने कड़ी निंदा की

चंडीगढ़: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हरमंदिर साहिब परिसर में हुए जानलेवा हमले की मुख्यमंत्री भगवत मान ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना ऐसी जगह पर की गई है जहां सबके भले की कामना की जाती है। व 24 घंटे मानवता की सेवा का संदेश दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने एक बड़ी दुर्घटना को घटित होने से रोक दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हर पल डीजीपी पंजाब व अन्य अधिकारियों से इस संदर्भ में जानकारी ले रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह इस घटना की गहराई से जांच करें जिससे पता चले कि इस घटना के पीछे कौन लोग थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने की एक साजिश है। भगवंत मान ने कहा कि बहुत जल्द ही इस घटनाक्रम का पर्दाफाश हो जाएगा क्योंकि संबंधित व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके लिए पंजाब पुलिस बधाई की पात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *