February 16, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां द्वारा पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया

नवीन, मैहतपुर, आज दिनांक 5 जून 2023 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं रैली के माध्यम से गांव के लोगों को जागृत किया गया। स्थानीय विद्यालय के अध्यापकों द्वारा भी विद्यार्थियों को विश्व पर्यावरण दिवस पर जागृत किया गया। मुख्य रूप से प्रधानाचार्य राकेश जसवाल, प्रवक्ता विजय कुमार, सुमन परमार व पंजाबी अध्यापक बेअंत सिंह द्वारा विद्यार्थीयों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय पाठशाला के सभी एनसीसी कैडेटस व एनएसएस कैडेट्स द्वारा रैली निकालकर गांव वासियों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस उपलक्ष पर पाठशाला के संपूर्ण स्टॉफ सदस्य, विद्यार्थी, एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *