February 23, 2026

हमारी सरकार हरियाणा प्रदेश के हर नागरिक के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य कर रही है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के उपलक्ष्य में जींद में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान नरवाना में महर्षि वाल्मीकि भवन के लिए ₹51 लाख की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने हिसार में छात्रवास बनाने के लिए भी मदद करने का आश्वासन दिया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण में एक आदर्श शासक के लिए जो मर्यादाएं निर्धारित की, उनका पालन करते हुए हमारी सरकार हरियाणा प्रदेश के हर नागरिक के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य कर रही है। महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाओं, आदर्शों एवं सिद्धांतों के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने सबसे पहले वंचित व्यक्ति के उत्थान का काम किया है।

उन्होंने कहा कि अपने चुनावी संकल्प पत्र के वायदे को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने अनुसूचित जातियों के आरक्षण का दो वर्गों ‘वंचित अनुसूचित जाति’ और ‘अन्य अनुसूचित जाति’ में वर्गीकरण लागू किया है। सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे में से आधा अर्थात 10 प्रतिशत कोटा वंचित अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है।

यदि वंचित अनुसूचित जातियों के उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, तो शेष रिक्त पदों को अन्य अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों में से भरा जाएगा। इसी प्रकार, यदि अन्य अनुसूचित जातियों के उपयुक्त उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, तो शेष रिक्त पदों को भरने के लिए वंचित अनुसूचित जातियों के उम्मीदवार पर विचार किया जाएगा। इससे पहले, सरकार ने अनुसूचित जातियों को प्रथम व द्वितीय श्रेणी के पदों में 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *