August 6, 2026

हर विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा की मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शैक्षणिक योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में निपुण हरियाणा मिशन, निपुण रीडर्स चैलेंज, प्रोजेक्ट विश्वास, पीएम पोषण योजना, मैथमेटिक्स ओलंपियाड, सुपर-40 (IIT-JEE/NEET), टीचर्स ऐज इनोवेटर्स, अपार आईडी, एनएसक्यूएफ, विद्यालय प्रबंधन समितियों तथा समग्र शिक्षा के अंतर्गत आधारभूत ढांचे के विकास की विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं नवाचार आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को विद्यालयों में पढ़ने की आदत विकसित करने, गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार लाने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *