शहर में सीवरेज ब्लॉकेज एवं जलभराव जैसी समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए
डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में जिला परिषद, नगर परिषद, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा लोक निर्माण विभाग व स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। डीसी साहिल गुप्ता ने सभी विभागाध्यक्षों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। डीसी ने निर्देश दिए कि अधिकारी अपने-अपने विभागों के कार्यों की एटीआर पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें।
बैठक में डीसी ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में सीवरेज ब्लॉकेज एवं जलभराव जैसी समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को काम करने के बाद संबंधित वार्ड में बनाई गई कमेटी के साईन करवाकर नियमित रूप से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट अपडेट करने तथा तय समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
