February 15, 2026

श्रीमद्भगवद्गीता में हर समस्या का समाधान निहित है

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में हर समस्या का समाधान निहित है। महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में मोह ग्रस्त अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण जी ने पवित्र गीता का उपदेश दिया था, जो संपूर्ण मानव जाति के लिए भी था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पवित्र गीता का संदेश हर घर के साथ पूरी दुनिया में पहुंचे। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वर्ष 2016 से गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। सरकार का उद्देश्य है कि गीता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया सहयोगी देश तथा ओडिशा सहयोगी राज्य होगा। गीता जयंती महोत्सव में अध्यात्म, संस्कृति एवं कला का दिव्य संगम देखने को मिलेगा। यह आयोजन 28 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *