February 15, 2026

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 29 नवंबर, 02 दिसंबर और 03 दिसंबर को चलेगा। इस सत्र में भी प्रश्नकाल नहीं रखा गया है। इसके कारण विपक्ष ने एतराज भी जताया है। इससे पहले सितंबर के महीने में हुए दो दिनों के विधानसभा सत्र में भी प्रश्नकाल न होने पर विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की थी और प्रश्नकाल रखने की अपनी मांग रखी थी।प्रश्नकाल न रखे जाने पर विपक्ष नाराज
एक बार फिर विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल न रखे जाने पर विपक्षी नेता आम आदमी पार्टी से नाराज हैं। विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने 29 नवंबर से शुरू होने वाले ‘शीतकालीन सत्र’ में प्रश्नकाल रखने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा कि ‘इस साल जितने भी सत्र रखे गए, उनमें से किसी भी सत्र में ‘प्रश्नकाल’ का प्रावधान नहीं रखा गया। विधानसभा के सत्रों में प्रश्नकाल का न रखना लोकतांत्रिक प्रणाली में जनप्रतिनिधियों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *