February 15, 2026

डॉ. रणवीर सिंह का तबादला रद्द करने की मांग

राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, आज दलित समाज की एक अहम बैठक अध्यक्ष रवि हंस और दलीप हंस चेयरमैन हेल्प फाउंडेशन की अध्यक्षता में हुई जिसमें भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री पंजाब और हरजोत सिंह बैंस शिक्षा मंत्री पंजाब व विधायक श्री आनंदपुर साहब से मांग की गई कि डाॅ. रणवीर सिंह लोधीपुर मेडिकल ऑफिसर भाई जैताजी सरकारी अस्पताल का ट्रांसफर सिविल अस्पताल से कर दिया गया है, उनका ट्रांसफर रोका जाए। बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि डाॅ. रणवीर सिंह के तबादले की बात सुनकर पूरे इलाके के लोगों के मन में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब और साथ लगते माता श्री नैना देवी जी के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है और समीपवर्ती क्षेत्रों से भाई जैताजी सरकारी अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में हर दिन सैंकड़ों मरीज जांच के लिए आते हैं। डॉ. रणवीर सिंह लोधीपुर के पास प्रतिदिन करीब 250 मरीज ओपीडी में जांच के लिए आते हैं व आम जनता का उन पर भरोसा बना हुआ है। इसलिए इलाके के गरीब लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए डॉ. रणवीर सिंह लोधीपुर को दोबारा सरकारी अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में तैनात किया जाए। इस अवसर पर एडवोकेट परविंदर सिंह घग्गा, एडवोकेट जगदीप बैंस, सुरिंदर सिंह छिन्दा,जरनैल सिंह कीरतपुर , हरप्रीत सिंह लोधीपुर, जश्नप्रीत सिंह लोधीपुर, जोरावर जोरा, कन्नू बानी, अरुण घग्गा, विजय कुमार, मेजर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *