February 16, 2026

भारत निर्माण के लिए गांधी परिवार ने दी शहादत :विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो

बिपक्ष नेता पर बरसे विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो

अजय शर्मा , बंगाणा, कुटलैहड़ विस क्षेत्र के डेरा बाबा रुद्रानन्द के लक्ष्मी पैलेस में कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने पूर्व प्रधानमंत्री एबम भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धाजलि प्रदान की। ओर एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया। भुटटो ने कहा कि  21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनके जन्म के तीन साल बाद देश आजाद हुआ था। बड़े होने के बाद राजीव गांधी ने न केवल जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनी तिक विरासत को संभाला, बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनका बचपन, शिक्षा, राजनीतिक जीवन और लव लाइफ सब को ही बहुत दिलचस्प किस्से कहानियों से परिपूर्ण है। देश के एक बड़े राजनीतिक और दमदार परिवार में जन्म के साथ ही राजीव पर काफी जिम्मेदारियां आ गई थीं। उन्होंने इन जिम्मेदारियों को निभाया लेकिन अंत में उनकी हत्या कर दी गई। भुटटो ने कहा कि भारत रत्न श्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। जब वह तीन साल के थे, तब देश आजाद हुआ था। उनका बचपन तीन मूर्ति भवन में बीता। बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी नेहरू-गांधी परिवार के आखिरी सदस्य थे। उनके बाद भले ही गांधी परिवार राजनीति में आज भी है लेकिन कोई प्रधानमंत्री के पद पर आसीन न हो सका। राजीव गांधी का परिवार भले ही राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय था। नाना जवाहर लाल नेहरू के बाद उनकी मां इंदिरा गांधी भी देश की प्रधानमंत्री रहीं और कांग्रेस की कमान संभाली। भुटटो ने कहा कि राजीव गांधी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो खुद अपनी गाड़ी चलाकर जगह जगह जाते थे। कई चुनावी रैलियों में भी राजीव गांधी खुद अपनी कार चलाकर पहुंचे थे। उनके सुरक्षा गार्ड पीछे आते थे। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार में से पहले पूर्ब प्रधानमंत्री श्री मति इंदिरा गांधी फिर आठ वर्ष बाद भारत रत्न राजीव गांधी ने सीने पर गोलियां खाकर देश के लिए शहादत दी है। लेकिन भाजपा बताए कि भारत निर्माण में भाजपा का क्या योगदान रहा है। भुटटो ने कहा कि जब भी चुनाव आते है। तो भाजपा नेता जुमले लेकर जनता के बीच आते है। लेकिन अब जनता भाजपा के जुमलों में आने बाली नहीं है। भुटटो ने बिपक्ष नेता जयराम ठाकुर पर सूक्खू सरकार पर की गई टिप्पणियों का जबाव देते हुए कहा कि बिपक्ष नेता अभी भी अपने आप को राज्य का सीएम समझ रहे है। लेकिन उनको ज्ञात नहीं कि राज्य में सव आम जनता की सरकार सूक्खू सरकार बन चुकी है। भुटटो ने कहा कि सूक्खू सरकार ने दस गारंटियों में से तीन गारंटियों को अमलीजामा पहना दिया है। लेकिन बिपक्ष नेता अब बौखलाहट में सरकार पर अनाप शनाप ब्यान बाज़ी कर रहे है। भुटटो ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में कितने घोटाले हुए। यह जनता से छिपा नहीं है। भुटटो ने सम्बोधन में सैकड़ो कार्यकर्ताओ से आग्रह किया। कि आने बाले लोकसभा चुनाबो के लिए कार्यकर्ता डट जाए। और जुमलों के खिलाफ अपना एक एक मत कांग्रेस पार्टी के पक्ष में डलवाये। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के राज्य सयोजिक सुरेंद्र ठाकुर कुटलैहड़ कांगेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा महासचिब प्रवीण शर्मा अजय शर्मा, कांग्रेस नेता विबेक मिन्का, बीडीसी एबम कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य जिला पार्षद सदस्य एवम सैंकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *