कंगना ने चुनावों के बीच भाजपा की टेंशन बढ़ाई, 3 कृषि कानूनों को फिर से लाने की कह दी बात
मंडी – मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अब अपनी ही सरकार से मांग की है कि उन 3 कृषि कानूनों को 3 कृषि कानूनों को लाना चाहिए जिन्हें केंद्र सरकार ने भारी विरोध के बाद वापस ले लिया था।
कंगना ने कहा कि तीनों कानून किसानों के हित में थे और उन्हें खुद इसे वापस लाने की मांग करनी चाहिए। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली कंगना ने कहा है कि हो सकता है कि उनकी इस बात पर विवाद हो, लेकिन इसे लागू करना चाहिए। कंगना ने मंडी के नाचन विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया। कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपना जुड़ाव किसान परिवार से बताया। उन्होंने कहा, ‘किसानों के जो कानून हैं, जो वापस हो गए हैं, मुझे लगता है वे फिर से लगने चाहिए। हो सकता है यह विवादित हो जाए, लेकिन मुझे लगता है कि किसानों के हितकारी कानून वापस आने चाहिए और किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए। ताकि हमारे किसान, जैसे बाकी जगह समृद्धि हो रही है, किसानों की समृद्धि में ब्रेक नहीं लगना चाहिए। देश के विकास में किसान मजबूती के मुख्य स्तंभ हैं। मैं चाहती हूं कि वे खुद अपील करें कि हमारे जो तीन कानून, जो कुछ राज्यों में आपत्ति जताई गई थी, मैं हाथ जोड़कर उनसे विनती करती हूं कि सब किसानों के हित को ध्यान में रखकर वे कानून वापस मांगें।’
