February 16, 2026

उना के बसाल में प्रवासी मजदूरों की करीब 4 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई

अजय शर्मा, ऊना, उना के बसाल में प्रवासी मजदूरों की करीब 4 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गई। अग्निकांड में करीब चार वर्षीय बच्चा जिंदा जल गया। मृतक बच्चे की पहचान प्रिंस निवासी बिहार के रूप में हुई है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया। आग की घटना में काफी नुकसान आंका जा रहा है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को बसाल में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां में अचानक आग लग गई। इसी बीच एक झुग्गी में प्रिंस खेल रहा था। जबकि परिजन काम पर गए हुए थे। आग की चपेट में आने से प्रिंस जिंदा जल गया। आग की लपटे देख स्थानीय लोगों व प्रवासी मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *