March 13, 2026

नाके पर पुलिस व नशा तस्करो के बीच गोलियां चल गईं

जालंधर,  नशा तस्करों को गरिफ्तार करने के लिए नाके पर पुलिस व नशा तस्करो के बीच गोलियां चल गईं। इस दौरान एक गोली नशा तस्कर को लग गईं, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस व नशा तस्करों में यह मुठभेड़ जालंधर के पॉश एरिया लाजपत नगर में हुई है। इस बारे में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर शहर में नशा सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नशा तस्करों का पीछा किया। पुलिस टीम देख नशा तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद काफी दूर तक पीछा करने के दौरान पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक तस्कर गोली लगने से जख्मी हो गया है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तस्कर से नशीले पदार्थ और वेपन भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं व इस मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *