February 21, 2026

दिव्यांग छात्रों के लिए लगेगा चिकित्सा मूल्यांकन शिविर

27 से 29 अगस्त तक नागरिक अस्पताल नारनौल में खंडवार शेड्यूल तैयार

नारनौल, 22 अगस्त। समग्र शिक्षा के तहत पूर्व प्राथमिक कक्षा से 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग छात्रों व पीएम एसएचआरआई स्कूलों के छात्रों के लिए 27 से 29 अगस्त तक विभिन्न खंडों के बच्चों का नागरिक अस्पताल नारनौल में चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला परियोजना संयोजक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार 27 अगस्त को नारनौल व कनीना खंड के दिव्यांग छात्रों का नागरिक अस्पताल नारनौल में चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 28 अगस्त को अटेली व महेंद्रगढ़ तथा 29 अगस्त को नांगल चौधरी खंड के दिव्यांग छात्रों के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल में चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विशेष आवश्यकता वाले सभी बच्चे इन शिवरों में अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पहुंचकर अपना चिकित्सा मूल्यांकन करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *