February 16, 2026

केंद्रीय विद्यालय बंगाणा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा

अजय कुमार, बंगाणा,
दिनांक 12-05-2023 को सीबीएसई ने सत्र 2022-23 का बारहवीं कक्षा तथा दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया, जिसमें केन्द्रीय विद्यालय बंगाणा कक्षा-12 (विज्ञान संकाय) व कक्षा-10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा।

कक्षा-12 में 68.96% विद्यार्थी डिस्टिंक्शन (Above 75%) से उत्तीर्ण हुए जिसमे छात्र रामाशीष नमन ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, हर्ष धीमान ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान एवं सौरव धीमान ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कक्षा-10 में 26.8% विद्यार्थी डिस्टिंक्शन(Above 75%) से उत्तीर्ण हुए जिसमे छात्रा कुमारी अक्षिता शर्मा ने 92.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, छात्र स्पर्श चौहान ने 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान एवं कुमारी एंजेल ने 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री किरपाल सिंह ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस सफलता का श्रेय समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को देते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *