February 18, 2026

राम चंद्र पठानिया ने किया अंडर-14 खेलों का समापन

राम चंद्र पठानिया ने किया अंडर-14 खेलों का समापन

मोहित कांडा, भोरंज 06 अगस्त। छात्रों की खंड स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को यहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में संपन्न हो गई। कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने इस प्रतियोगिता का समापन किया तथा विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर नन्हंे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राम चंद्र पठानिया ने कहा कि खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा वे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। सभी बच्चों को अपनी आम दिनचर्या में खेलों को अवश्य शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कई सराहनीय निर्णय ले रहे हैं। राम चंद्र पठानिया ने कहा कि एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकारी स्कूल से पढ़ने के बाद प्रदेश के शीर्ष पद पर पहंुचे हैं। वह आम लोगों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं और यही कारण है कि वह जनहित में कई सराहनीय निर्णय ले रहे हैं। सरकारी स्कूलों की कायाकल्प पर वह विशेष रूप से फोकस कर रहे हैं। राम चंद्र पठानिया ने सभी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करने तथा उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील भी की।
इससे पहले प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समापन समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश चौधरी, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, प्रतियोगिता के समन्वयक अशोक शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुषमा देवी, विभिन्न स्कूलों के टीम प्रभारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *