इंतजार खत्म, खंड विकास भवन में मीडिया को मिला प्रैस रूम
विधायक विवेक शर्मा ने किया उद्घाटन,
अजय कुमार, बंगाणा, देश में मीडिया को चौथा स्तंभ के रूप में पहचान इसलिए बताया गया है। कि मीडिया सरकार की योजनाओं को जनता तक और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करता है। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा मीडिया कर्मियों को खंड विकास भवन बंगाणा में प्रैस रूम के उद्घाटन पर संबोधन में कहे। विवेक शर्मा ने कहा कि हर राजनीति नेता प्रशासनिक अधिकारी एवम अन्य समाजसेवी मीडिया कर्मियों का मान सम्मान करता है। शर्मा ने कहा कि हम मीडिया की बहुत इज्जत और मान सम्मान करते है। और हर दिन मिडिया से कुछ न कुछ सीखते है। विवेक शर्मा ने कहा कि हमने मीडिया रूम देने का वादा किया था और आज उसका उद्घाटन करके मीडिया कर्मियों को सौप दिया है। उसके लिए मीडिया कर्मियों को बहुत बहुत बधाई देता हूं। वही कार्यक्रम पहुंचने पर प्रैस क्लब बंगाणा के अध्यक्ष अनिल ठाकुर एवम महासचिव जोगेंद्र देव आर्य द्वारा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत किए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा को सम्मानित किया। और मीडिया कर्मियों के लिए प्रैस रूम का प्रावधान करने पर आभार प्रकट किया। वही बंगाणा प्रैस रूम में अन्य उपकरण के लिए दो लाख की धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। मुख्य तिथि विवेक शर्मा ने तत्काल एक लाख की धनराशि देने की घोषणा की और खंड विकास भवन में विधायक विवेक शर्मा ने पौधा रोपण भी किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अनिल ठाकुर महासचिव जोगेंद्र देव आर्य,अजय शर्मा , नीना धीमान, राम सिंह, अश्वनी दत्याल, विनोद शर्मा, राकेश राणा, सतीश राणा, कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा के अलावा अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
17 वर्षो बाद बंगाणा में मीडिया की मांग हुई पूरी, विधिवत किया उद्घाटन
ज्ञात रहे कि प्रैस क्लब बंगाणा 2007 से लगातार मीडिया रूम की मांग कुटलैहड़ के राजनीति प्रतिनिधियों से करता रहा। लेकिन किसी भी सरकार विधायक ने मीडिया कर्मियों की मांग को पूरा नहीं किया। जैसे ही कुटलैहड़ में उपचुनाव हुए और विवेक शर्मा विधायक बने वैसे ही एक बार फिर बंगाणा मीडिया कर्मियों ने अध्यक्ष अनिल ठाकुर के माध्यम से विधायक विवेक शर्मा के पास अपनी मांग रखी और 6 अगस्त को बंगाणा मिडिया के लिए इतिहास बना।
मीडिया कर्मियों की मांग को पूरा करने के लिए विधायक विवेक शर्मा का आभार : अनिल ठाकुर
प्रैस क्लब बंगाणा के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने संबोधन में सभी मिडिया कर्मियों की तरफ से मीडिया कर्मियों की लंबी मांग को पूरा करने और तत्काल उद्घाटन करके प्रेस रूम मीडिया को सौंपने पर विधायक विवेक शर्मा का आभार प्रकट किया। अनिल ठाकुर ने कहा कि मीडिया देश में चौथा स्तंभ माना जाता है। लेकिन बंगाणा के चौथे स्तंभ को 17 वर्षो में आश्वासन ही मिला था। वही अनिल ठाकुर ने विधायक विवेक शर्मा के पास एक और मांग रखी है कि बंगाणा के आसपास सरकारी भूमि बंगाणा मीडिया कर्मियों को अलॉट की जाए और उक्त भूमि पर प्रैस भवन बनाने के लिए धन स्वीकृत किया जाए। इस पर विधायक विवेक शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द भूमि की तलाश के बाद उक्त भूमि पर प्रैस भवन निर्माण करवाया जायेगा।
