February 19, 2026

शिरोमणि अकाली दल में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा

स. सुखदेव सिंह ढींडसा निष्कासित

चंडीगढ़ , शिरोमणि अकाली दल में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। आज नए घटनाक्रम में पार्टी ने संरक्षण स. सुखदेव सिंह ढींडसा को निष्कासित कर दिया है। आज अकाली दल नेता महेश इंद्र ने चंडीगढ़ अकाली दल कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाए। महेश इंद्र ने कहा कि पार्टी में सरपरस्त उसे बनाया जाता है, जिसकी यूटिलिटी खत्म हो जाती है। ऐसे व्यक्ति को साथ जोड़े रखने के लिए सरपरस्त बनाया जाता है। ऐसे व्यक्ति के पास कोई ताकत नहीं होती है। ऐसा व्यक्ति अपना सम्मान करवाना चाहे तो करवा सकता हैं। उल्लेखनीय है कि शिअद ने कुछ दिन पहले ही प्रेम सिंह चंदूमाजरा, बीबी जागीर कौर समेत 8 नेताओं को बर्खास्त किया था और इन सभी की बर्खास्तगी को सुखदेव सिंह ढींडसा ने रद्द कर दिया था लेकिन पार्टी ने आज ढींडसा को ही निष्कासित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *