February 19, 2026

ईडी ने जालंधर कार्यालय में आशु को गिरफ्तार किया

जालंधर, कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ईडी ने गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी ने जालंधर कार्यालय में आशु को गिरफ्तार किया है।

भारत भूषण आशु गुरुवार सुबह ईडी कार्यालय पहुंचे थे। जहां सुबह से ही उनसे पूछताछ चल रही थी और शाम होते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आशु के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बता दें कि पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के प्रभारी थे, तब उन पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए के टेंडरों में घोटाले का आरोप लगा था। पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडरों में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई थी। इसके बाद तलाशी के दौरान ईडी को करीब डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। इस दौरान करीब 30 लाख रुपए भी जब्त किए गए थे। आशु पर टेंडरिंग के 2 हजार करोड़ के घोटाले का भी आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *