February 21, 2026

मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) को विभिन्न विभागों की कौशल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नौकरियों की एक व्यापक सूची तैयार करने के लिए प्रशासनिक सचिवों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के निर्देश दिए हैं।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम की 7वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रसाद ने निगम को और अधिक पेशेवर तरीके से काम करने और बिना देरी के मैनपावर की आवश्यकताओं को पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में बताया गया कि निगम को विभिन्न विभागों से विभिन्न श्रेणियों के 13,500 से अधिक मैनपावर के लिए मांग-पत्र प्राप्त हुए हैं, जिन्हें जल्द ही भरा जाएगा। निगम द्वारा जल्द ही सेक्टर 5, एमडीसी, पंचकूला में अपना कार्यालय भवन भी बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *