निशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण दे रही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नसीबपुर
महिलाओं को मिल रहे रोजगार सृजन के नए-नए अवसर : एचआर सभरवाल
नारनौल, 26 जून। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नसीबपुर के निदेशक एचआर सभरवाल ने आज स्वरोजगारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ये संस्थान सभी प्रतिभागियों को निशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान करता है। इससे इलाके के लोगों खासकर महिलाओं को रोजगार सृजन के नए-नए अवसर मिलते हैं।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों के साथ अपने बैंकिंग अनुभव सांझा कर उनको साइबर फ्राड के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कभी भी किसी को फोन पर अपनी निजी जानकारी सांझा ना करें।
गौरतलब है कि एचआर सभरवाल 24 मई को नए निदेशक के तौर पर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर एलडीएम विजय सिंह, सीपी यादव तथा प्रशिक्षण संस्थान के सभी स्टाफ सदस्यों ने निदेशक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, नरूण कुमार भगवाडिया, कुलदीप गोठवाल, डीएन यादव एफएलसी नारनौल, स्टाफ सदस्य संकाय कुलदीप सिंह, स्नेहलता शर्मा, अतिथि संकाय सपना एवं सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
