March 14, 2026

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार

वर्ष 2023-24 की खेल उपलब्धियों के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन 30 जुलाई तक जिला खेल अधिकारी कार्यालय में करवा सकते हैं जमा

नारनौल, 25 जून। हरियाणा खेल विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 (1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024) के दौरान के खेल उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम व छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में स्थित जिला खेल कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वर्ष 2023-24 (1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच है के दौरान के खेल उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम तथा एससी व अन्य जाति के खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई तक अपना आवेदन पत्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में स्थित जिला खेल कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट हरियाणा स्पोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन से डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *