March 14, 2026

मंत्री ने रौड़ा सेक्टर बिलासपुर में दंत चिकित्सा भवन का किया उद्घाटन

प्रदेश सरकार में प्रदेश सरकार में टीसीपी, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को रौड़ा सेक्टर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर के अंतर्गत लगभग 11 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बनी दंत अनुभाग का उद्घाटन किया।
इस दंत अनुभाग में ओपीडी कक्ष, दंत चिकित्सा कक्ष वेटिंग एरिया सहित 2 शौचालय का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर राजेश धर्मानी ने कहा कि इस दंत अनुभाग बनने से इस क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा और लोगों को दांतों के इलाज के लिए बड़े अस्पतालों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इस अवसर पर उन्होंने दंत चिकित्सक डॉ प्रशांत आचार्य की जमकर तारीफ की और कहा कि प्रशांत अचार्य दिन में 40 लोगों की ओपीडी लेते हैं जोकि कई बार बड़े अस्पतालों में भी संभव नहीं है। मंत्री ने डॉ प्रशांत आचार्य कार्य की सराहना करते हुए अन्य डॉक्टरों को भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल ऑफिसर डॉ परविंदर सिंह ने मंत्री राजेश धर्मानी, पूर्व विधायक तिलक राज, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी विवेक कुमार, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, जितेंद्र चंदेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह बैठकर सम्मानित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *