February 20, 2026

हिसार में लव मैरिज करने वाले कपल की गोलियों से भूनकर हत्या

हिसार , हरियाणा के हिसार में सोमवार सुबह लव मैरिज करने वाले कपल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में पड़े हुए मिले। दोनों कपल सुबह पार्क में बैठे हुए थे। करीब साढ़े 9 बजे बाइक पर आए 2 बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आसपास का एरिया सील कर दिया। मृतकों की पहचान नारनौंद के बड़ाला गांव का रहने वाले तेजवीर और हांसी के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली मीना के रूप में हुई है। दोनों ने 2 महीने पहले ही शादी की थी। तेजवीर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। दोनों के डेडबॉडी पार्क में पड़ी हुई थी। मौके से खोल मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हो पाएगा कि दोनों को कितनी गोलियां लगी हैं। मौके से एक चाबी मिली है। देखने में यह बाइक की लग रही है। अभी यह नहीं पता कि वह इनकी ही है या नहीं। परिवार के लोगों को सूचना दी गई है। उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *